The College teachers shall include Professors, Associate Professors, Assistant Professors, Demonstrators, Librarians, Typewriting/Computer Instructors and other employee appointed for teaching work in degree or Post-graduate Non-Govt. Aided Colleges covered by the Haryana Affiliating Colleges (Security of Service) Act 1979.
The Registered office of the Association shall be at such a place, as decided by the General Council from time to time. The change of place of the office shall be communicated to each unit of the Association and the concerned authorities such as the Universities, Registrar of Firms and Societies, Director General Higher Education, Govt. of Haryana etc. At present the office is at Vaish College, Bhiwani.
HCTA की कार्यकारिणी के सभी सम्मानित सदस्यों को नमस्कार।
साथियो 08 जुलाई को HCTA के Central Office Bearers की एक online meeting हुई थी। जिसमें विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई।
HRA की file को clear करवाने के लिए निरंतर प्रयास करना। अब यह file C.M. Office में है।
तीन माह के वेतन के बजट को पास करवाने के लिए उच्चत्तर शिक्षा विभाग, पंचकूला एवं वित्त विभाग चण्डीगढ से निरंतर सम्पर्क बनाए रखना। साथ ही विभिन्न Colleges से Utilisation Certificate को DGHE भिजवाने के लिए प्रयास करना।
महिला शिक्षकों की 20 से 25 casual leave करवाने को प्राथमिकता से लेते हुए। मुख्यमंत्री हरियाणा से समय लेकर यह मांग उठाना।
Gratuity और Death Gratuity के मुद्दे पर HCTA की आतंरिक कमेटी की report पर समीक्षा करना।
जिन शिक्षक साथियों ने HCTA का वार्षिक सदस्यता शुल्क का भुगतान कर दिया है परन्तु Google Form fill नहीं किया। ऐसे शिक्षक साथियों से Google Form fill करवाना
HCTA के पूर्व महासचिव, पूर्व प्रधान, HFUCTO के पूर्व महासचिव एवं वर्तमान में AIFUCTO के उपप्रधान डाॅ नरेंद्र चाहर की 30 जून, 2026 को हुई सेवानिवृत्त पर HCTA की ओर से आगामी दिनों में सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए स्थान एवं तिथि आदि निर्धारित करने पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम की सूचना आगामी कार्य दिवसों में प्रेषित कर दी जाएगी।
धन्यवाद
डाॅ राजेन्द्र सिंह परमार
प्रदेशाध्यक्ष
HCTA
हरियाणा कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के सभी सम्मानित सदस्यों को सूचित किया जाता है कि अंबाला जोन के चुनाव दिनांक 22.4.2026 को दोपहर 3:00 बजे आर्य गर्ल्स कॉलेज अंबाला कैंट में होंगे जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में प्रोफेसर सुरेश पाराशर महासचिव डॉ.विजय कुमार वित्त सचिव डॉ.राजेंद्र देशवाल उप प्रधान कुरुक्षेत्र जोन डॉ. प्रवीण कुमार सचिव कुरुक्षेत्र जोन उपस्थित रहेंगे
हरियाणा कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के सभी सम्मानित सदस्यों को सूचित किया जाता है कि यमुनानगर जोन के जोनल चुनाव दिनांक 23.4.2026 (वीरवार ) को दोपहर बाद 2:00 बजे डी ए वी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर में होंगे , जिसमें पर्यवेक्षक की भूमिका का निर्वहन प्रोफेसर सुरेश पाराशर महासचिव, डॉ.विजय कुमार वित्त सचिव, डॉ.राजेंद्र देशवाल उप प्रधान कुरुक्षेत्र जोन, डॉ चांद एवं डॉ तेजवीर करेंगे। डॉ राजेंद्र परमार, अध्यक्ष HCTA